Home » राजस्थान » खाटूश्याम जी जा रही कार ने गाय को मारी टक्कर:गौशाला ​​​​​​​में इलाज के दौरान हुई मौत, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

खाटूश्याम जी जा रही कार ने गाय को मारी टक्कर:गौशाला ​​​​​​​में इलाज के दौरान हुई मौत, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

गोविंदगढ़ में जयपुर से खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रही कार ने गाय को टक्कर मार दी। जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात 11 बजे की है।

वहीं गोलीला धाम के राजू शौकील को रात में घटना की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल गाय को प्राथमिक उपचार दिया। गाय को गौशाला ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान गाय की मौत हो गई। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जानकारी ले ली है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS