Home » राजस्थान » भारत-पाक तनाव के बाद सर्राफा बाजार में तेजी बरकरार:99 हजार पहुंची चांदी की कीमत, एक लाख रुपए के करीब पहुंचा सोना

भारत-पाक तनाव के बाद सर्राफा बाजार में तेजी बरकरार:99 हजार पहुंची चांदी की कीमत, एक लाख रुपए के करीब पहुंचा सोना

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत में 400 रुपए की तेजी आई है। जबकि चांदी की कीमत 99 हजार रुपए पर पहुंच गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार मौजूदा हालात की वजह से आम जनता भी कीमती धातुओं में निवेश करना पसंद कर रही है। यही कारण है कि 96 हजार के नजदीक पहुंच चुकी सोने की कीमत एक बार फिर 99 हजार को पार कर गई है। जो आने वाले दिनों में और ज्यादा बढ़ सकती है।

सर्राफा व्यापारी सुशील जैन ने बताया- अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ ही भारतीय बाजार में पूरी तरह स्थिरता है। शेयर बाजार जहां दिनों-दिन गिर रहा है। वहीं, आम जनता के साथ व्यापारी भी अब सोने में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि सोने और चांदी दोनों की कीमत लगातार बढ़ रही है। जैन ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच हालत इसी तरह के रहते है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99 हजार 500 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 92 हजार 600 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 80 हजार 300 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 63 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 99 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

कैश पेमेंट न करें, बिल लें

सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

वन राज्यमंत्री ने ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरकर दिया जागरूक नागरिक का संदेश

वन राज्यमंत्री ने ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरकर दिया जागरूक नागरिक का संदेश न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा अलवर/जयपुर वन एवं