Home » राजस्थान » जयपुर में इमोशनल ब्लैकमेल कर महिला से रेप:पति से तलाक का उठाया फायदा, दोस्तों से शारीरिक संबंध का बनाया दबाव

जयपुर में इमोशनल ब्लैकमेल कर महिला से रेप:पति से तलाक का उठाया फायदा, दोस्तों से शारीरिक संबंध का बनाया दबाव

जयपुर में इमोशनल ब्लैकमेल कर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पति से तलाक होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे दोस्ती की। देहशोषण के साथ ही दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। करधनी थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एएसआई भूपेन्द्र सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- करधनी इलाके में रहने वाली 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति से तलाक हो गया। आरोप है कि तलाक होने के बाद पति के छोटे भाई ने उसे इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पति से तलाक का फायदा उठाकर उसे अपनी बातों के जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली।

धोखा देकर आरोपी उसका देहशोषण करने लगा। लम्बे समय तक देहशोषण के साथ ही शराब पीकर दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। लगातार टॉर्चर करने से परेशान होकर पीड़िता ने करधनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

वन राज्यमंत्री ने ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरकर दिया जागरूक नागरिक का संदेश

वन राज्यमंत्री ने ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरकर दिया जागरूक नागरिक का संदेश न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा अलवर/जयपुर वन एवं