Home » राजस्थान » 4 तोला सोना, आधा-किलो चांदी और 20 हजार कैश चुराए:अहमदाबाद रहता है परिवार; सूने मकान में रेकी कर वारदात की

4 तोला सोना, आधा-किलो चांदी और 20 हजार कैश चुराए:अहमदाबाद रहता है परिवार; सूने मकान में रेकी कर वारदात की

उदयपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पंड्यावाड़ा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और लाखों रुपए की सोना- चांदी के ज्वेलरी सहित कैश चुराकर ले गए। जानकारी के अनुसार पंड्यावाड़ा गांव में सोमवार देर रात करीब 12.30 से एक बजे अज्ञात चोर गांव के खुमान सिंह पुत्र रूप सिंह के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। फिर कमरे में बनी अलमारी और पेटी का लॉक तोड़ा।

इसमें करीब 4 तोला सोना, आधा किलो चांदी सहित 20 हजार की नकदी रखी थी। जिसे चुराकर ले गए। घटना के दौरान आवाज आने पर पड़ोसी जाग गए। शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए। सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार भी गांव पहुंचा।

अहमदाबाद रहता है परिवार जानकारी के अनुसार, पीड़ित खुमान सिंह अपने भाई के साथ गुजरात के अहमदाबाद में होटल का व्यवसाय करते हैं। जिसके कारण खुमान सिंह का परिवार उनके साथ अहमदाबाद में ही रहता है। वहीं गांव में खुमान सिंह की मां घर पर अकेली रहती है। लेकिन वह भी कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी के घर गई थी। जिससे मकान में ताला लगा था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने संभवत पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS