Home » राजस्थान » चाकू से जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर सहित 2 गिरफ्तार:युवक पर रास्ते में किया था हमला, अंबामाता थाना पुलिस की कार्रवाई

चाकू से जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर सहित 2 गिरफ्तार:युवक पर रास्ते में किया था हमला, अंबामाता थाना पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अरोपी अल्पेश उर्फ अजमेरी और हिस्ट्रीशीटर अलनवाज को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक जांच में हमला पुरानी रंजिशवश करना सामने आया है।

घटना दो दिन पहले रात करीब 9 बजे भीलू राणा कॉलोनी की है। जब युवक वीरेन्द्र मीणा रोज की तरह काम से घर लौट रहा था। तब ही स्कूटी सवार दो युवक आए और वीरेन्द्र मीणा को रोककर मारपीट करने लगे। इसके बाद चाकू से वार कर दिया।

घायल जैसे-तैसे पास ही अपनी बहन के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। वीरेन्द्र के पिता गंगा मीणा ने अंबामाता थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद एसपी योगेश गोयल और एएसपी उमेश ओझा के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में एक और आरोपी की भूमिका भी सामने आई है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आगे जांच शुरू की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS