Home » राजस्थान » किराना शॉप में 3 मिनट में चोरी, VIDEO:शॉप का शटर बीच से खींचकर ऊपर किया; कैश काउंटर को तोड़ 60 हजार ले गए बदमाश

किराना शॉप में 3 मिनट में चोरी, VIDEO:शॉप का शटर बीच से खींचकर ऊपर किया; कैश काउंटर को तोड़ 60 हजार ले गए बदमाश

जयपुर में किराना की एक शॉप में सोमवार देर रात चोरी का मामला सामने आया है। शॉप के बड़े शटर को खींचकर बदमाशों ने ऊंचा कर जगह बनाई। अंदर घुसकर कैश काउंटर तोड़कर 60 हजार रुपए चोरी कर ले गए। ज्योति नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- लालकोठी की एवरेस्ट कॉलोनी निवासी निहाल जिंदल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। टोंक रोड पर मोती एंड संस ज्वेलर्स के सामने उनकी श्रीश्याम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से किराना शॉप है। रोजाना की तरह सोमवार रात को शॉप क्लॉज कर घर चले गए। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से किराना शॉप को निशाना बनाया।

करीब 12 फीट चौड़े शटर को बीच से खींचकर ऊंचा किया। शटर के नीचे से अंदर घुसकर चोरों ने कैश काउंटर को तोड़ा डाला। कैश काउंटर में रखे करीब 60 हजार रुपए चोरी कर बदमाश फरार हो गए। मंगलवार सुबह किराना शॉप में चोरी का पता चला। ज्योति नगर थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।

CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत किराना शॉप के अंदर-बाहर लगे CCTV फुटेज में चोरों की करतूत कैद हो गई। रात 3:17 बजे आए तीन बदमाशों ने शटर को बीच में से पकड़कर पूरी ताकत से खींचा। शटर खींचकर ऊंचा कर अंदर जाने की जगह बनाई। प्लास्टिक के कट्टे हाथ में लिए दो बदमाश अंदर घुसे। एक बाहर कुछ दूरी पर खड़े होकर निगरानी करने लगा।

अंदर घुसे बदमाशों ने कैश काउंटर को तोड़कर उसमें रखे करीब 60 हजार रुपए प्लास्टिक के कट्टे में डालकर फरार हो गए। महज करीब 3 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS