Poola Jada
Home » राजस्थान » बाड़मेर में थाना सदर पुलिस की कार्रवाई : 16 वर्षों से नाम, पहनावा व धर्म बदलकर फरारी काट रहा आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर में थाना सदर पुलिस की कार्रवाई : 16 वर्षों से नाम, पहनावा व धर्म बदलकर फरारी काट रहा आरोपी गिरफ्तार

जयपुर 12 मई। बाड़मेर जिले की थाना सदर पुलिस ने 16 वर्षो से नाम, पहनावा व धर्म बदलकर फरारी काट रहे आरोपी एवं थाना बाड़मेर ग्रामीण के हिस्ट्रीशीटर सीताराम मेघवाल पुत्र राजाराम (50) निवासी आटी थाना ग्रामीण बाड़मेर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। स्थायी वारंटी व हिस्ट्रीशीटर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भीख मांग कर फरारी काट रहा था, जो विभिन्न थानों के 9 से अधिक प्रकरणों में वांछित है।

एसपी नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के लिए दिये गये निर्देशानुसार एएसपी जसाराम बोस व सीओ रमेश शर्मा के सुपरविजन एवं सत्यप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बाड़मेर में बालोतरा जिले के विभिन्न न्यायालयों से जारी स्थायी वारंटी एवं बाड़मेर ग्रामीण के हिस्ट्रीशीटर खेताराम मेघवाल को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

एसपी मीना ने बताया कि खेताराम वर्ष 2010 से पहले बाडमेर व बालोतरा के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज चोरी व नकबजनी के करीब 27 से अधिक प्रकरणों में गिरफतार होकर विभिन्न न्यायालयों से जमानत पर था। वर्ष 2010 के बाद किसी भी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने से विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी 10 से अधिक स्थायी वारंट विभिन्न पुलिस थानों मे पैण्डिंग थे।

उक्त अपराधी थाना सदर बाडमेर के 5 प्रकरणों में स्थायी वारंटी है तथा पुलिस थाना बाडमेर ग्रामीण का हिस्ट्रीशीटर है। लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में एसएचओ सत्यप्रकाश के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा आसूचना संकलन मुखबिर एवं तकनीकी मदद के आधार पर 16 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फरारी ले बाद हिस्ट्रीशीटर व स्थायी वारंटी खेता राम अपनी पहचान छुपाकर धर्म, पहनावा बदल इकबाल नाम से राणीवाडा, भीनमाल, सांचौर, आबुरोड, धानेरा, डीसा, पालनपुर, महेाणा, जवाई बांध, सुमेरपुर, शिवगंज, पाली, जोधपुर, लुणी, उर्स दरगाह अजमेर, बालोतरा, समदडी, पोकरण, रामदेवरा जैसलमेर आदि स्थानों के रेल्वे स्टेशनों व बस स्टैण्ड वगैरह पर घूम भीख मांगकर फरारी काट रहा था।

जिसे थाना सदर बाड़मेर की एक विशेष टीम द्वारा प्रयास करते हुए थाना पोकरण की सहायता से सरहद पोकरण से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी खेता राम थाना सदर जिला बाड़मेर के 5 प्रकरण, थाना गुडामालानी व धोरीमन्ना एवं बालोतरा के थाना गिडा व बायतु के 1-1 प्रकरण में जारी स्थायी वारंट में वांछित था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS