Home » राजस्थान » जालोर में थाना भीनमाल पुलिस ने किया मारपीट कर लूट के प्रकरण का खुलासा- मुख्य अभियुक्त सहित पांच गिरफ्तार

जालोर में थाना भीनमाल पुलिस ने किया मारपीट कर लूट के प्रकरण का खुलासा- मुख्य अभियुक्त सहित पांच गिरफ्तार

जयपुर 12 मई। जालोर जिले की थाना भीनमाल पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले देर रात जेरण व जुंजाणी के बीच स्कॉर्पियो सवार 5-6 बदमाशों द्वारा फॉर्च्यूनर सवार युवक को रुकवा कर मारपीट कर पहने हुए गहने एवं नकदी लूटने के मामले का खुलासा कर मुख्य अभियुक्त सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ज्ञानचन्द्र यादव ने बताया कि 26 अप्रैल को सरथला निवासी सालु राम देवासी ने थाना भीनमाल पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बेटा दुदा राम बीती रात करीब 2-30 से 3 बजे के बीच अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर वियो का गोलिया से घर लौट रहा था। जेरण व जुंजाणी के बीच एक बिना नम्बरी स्कार्पियो ने आगे आकर रास्ता रोक लिया। उसमें से 5-6 अज्ञात व्यक्ति हाथों में लाठियां लेकर उतरे।

बदमाशों ने उसके बेटे को गाडी से खींच कर बाहर निकाला और लात घूंसों और लाठियों से ताबडतोबड मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। मारपीट के बाद बदमाश उसके बेये के हाथ में पहनी हुई सोने की चार अंगुठी, हाथ का लोकेट, पांच तोले की सोने की चौन व 20,000 रूपये नकद जबरदस्ती लूट कर मेरे बेटे को अधमरा हालत में छोड कर वहां से भाग गये। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी यादव के निर्देशानुसार जिले में घटित गंभीर प्रवृति के अपराधों का खुलासा कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व सीओ अन्नराज राजपुरोहित के सुपरविजन एवं एसएचओ रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह मय टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए।

टीम ने वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में गोपनीय रूप से आसूचना संकलन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार उनकी हरकतों पर निगरानी रखी गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी बरकत खान पुत्र हुसैन खान (22), अल्ताफ खान पुत्र हनीफ खान (22) व ईल्यास खान पुत्र हनीफ खान (20) निवासी सेवडी थाना बगोडा एवं रहमान खान पुत्र सतार खान (25) निवासी खोखा थाना बगोडा व नवाब खान पुत्र लतीफ खान (32) निवासी कोरी ध्वेचा थाना बगोडा को सेवड़ी से दस्तयाब कर लिया।

पूछताछ में इनके द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ व बरामदगी के संबंध में अनुसंधान कर रही है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, कांस्टेबल रामलाल, राजेश कुमार, राकेश कुमार, मदन लाल, डालू राम एवं श्रवण कुमार शामिल थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS