Poola Jada
Home » राजस्थान » हेरिटेज निगम – लाइसेंस समिति की बैठक संपन्न, महापौर कुसुम यादव भी रही मौजूद

हेरिटेज निगम – लाइसेंस समिति की बैठक संपन्न, महापौर कुसुम यादव भी रही मौजूद

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की लाइसेंस समिति की बैठक सोमवार को हेरिटेज निगम मुख्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान समिति चेयरमैन महेंद्र पहाड़िया ने बताया कि हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकान, होटल और रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महापौर ने निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंगलवार को मीट की दुकानें खुलने पर कार्रवाई करें। अगर नियमों की अवहेलना में दुकानें खोली जाएं तो सीज की कार्रवाई की जाएं।

डेयरी बूथ पर भी की जाएं जांच

बैठक में महापौर कुसुम यादव ने निगम क्षेत्र में आवंटित डेयरी बूथ के बारे में जानकारी ली,साथ ही निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कई डेयरी बूथ निर्धारित स्थान पर नहीं है। साथ डेयरी बूथ पर दूध बेचने के बजाए अन्य सामग्री बेची जा रही है। समिति चेयरमैन महेंद्र पहाड़िया और अधिकारी ऐसी डेयरी बूथ का सर्वे कर चिन्हित करें और नियमों के विपरीत चल रही डेयरी बूथ पर कार्रवाई की जाएं। साथ ही विवाह स्थलों का सर्वे कर लाइसेंस रिन्यू नहीं करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बकाया राशि पेंडिंग केसों में लाएं कमी, राशि जमा नहीं करने पर करें सख्ती

महापौर कुसुम यादव ने निगम अधिकारियों से डेयरी बूथ पर बकाया राशि पेंडिंग होने के बारे में भी जानकारी ली, साथ ही सख्ती से राशि जमा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान लाइसेंस समिति के चेयरमैन महेंद्र पहाड़िया, सदस्य पार्षद अनीता जैन, पार्षद माया नैनीवाल, विक्रम सिंह शेखावत, हरजिंद्र सिंह, रोहित गौतम, राजस्व अधिकारी प्रथम अनिता मित्तल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनिया अग्रवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश शर्मा, चेतन सुखीजा सहित निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS