Home » राजस्थान » झुंझुनूं: शहीद सुरेंद्र कुमार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि, कहा— “ये परिवार हमारा ही हिस्सा है”

झुंझुनूं: शहीद सुरेंद्र कुमार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि, कहा— “ये परिवार हमारा ही हिस्सा है”

झुंझुनूं जिले के मण्डावा तहसील के मेहरादासी गांव के शहीद सुरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए आज राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी गांव पहुंचीं। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर एयरबेस पर पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए सुरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि “शहीद की फैमिली हमारी ही एक फैमिली है” और सरकार इस परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

डिप्टी सीएम के साथ नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी और इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया भी मौजूद रहे। उन्होंने शहीद की वीरांगना सीमा और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद के परिवार और गांव से जुड़ी किसी भी समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा, “सुरेंद्र कुमार की शहादत पर हमें गर्व है, लेकिन दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।”

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, “पाकिस्तान को जो मुंहतोड़ जवाब मिला, उसे पूरे विश्व ने देखा है। जब पाकिस्तान कुछ समझ नहीं पाया तो अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाने लगा। अब सीजफायर हो चुका है और स्थिति नियंत्रण में है।”

इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन प्रेम सिंह बाजौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा और चूरू सांसद राहुल कस्वां समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।