Home » मनोरंजन » टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की बिगड़ी तबीयत:लिवर में निकला ट्यूमर, होगा ऑपरेशन, पति शोएब बोले – ‘बस दुआ करिए’

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की बिगड़ी तबीयत:लिवर में निकला ट्यूमर, होगा ऑपरेशन, पति शोएब बोले – ‘बस दुआ करिए’

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी सेहत को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग में बताया कि दीपिका को कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। पहले उन्हें लगा कि ये सिर्फ एसिडिटी है, लेकिन जब दर्द कम नहीं हुआ तो उन्होंने फैमिली डॉक्टर तुषार शाह से संपर्क किया। शुरुआती ब्लड टेस्ट में इंफेक्शन निकला, जिसके बाद CT स्कैन कराया गया।

दीपिका के लिवर के बाएं हिस्से में एक बड़ा ट्यूमर रिपोर्ट आने पर पता चला कि दीपिका के लिवर के बाएं हिस्से में एक बड़ा ट्यूमर है, जो टेनिस बॉल जितना बड़ा है। यह खबर सुनकर दोनों ही हैरान रह गए। डॉक्टरों ने उन्हें जल्द अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्यूमर शायद बेनाइन (गैर-कैंसरस) है, लेकिन कुछ टेस्ट्स अभी बाकी हैं। दीपिका का ऑपरेशन जल्द ही कोकिलाबेन अस्पताल में हो सकता है।

“सबसे बड़ी चिंता रूहान को लेकर है” शोएब ने यह भी कहा कि उनके बेटे रूहान को मां से दूर रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। शोएब ने कहा कि दीपिका सबसे ज्यादा परेशान अपने बेटे रूहान को लेकर हैं। उन्होंने कहा, “रूहान ने कभी मां से एक दिन की दूरी नहीं देखी। वो अभी ब्रेस्टफीड पर है। फार्मूला ट्राय कर रहे हैं, लेकिन उसे चाहिए मां ही।” दीपिका की पहली चिंता यही थी कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वह रूहान से कैसे दूर रहेंगी और उसकी फीडिंग कैसे होगी।

“प्लीज दुआ कीजिए”- शोएब की भावुक अपील अपने वीडियो में शोएब ने सभी से दीपिका के लिए दुआ करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारे चाहने वाले हों या नफरत करने वाले, सब इंसानियत के नाते दुआ कर लें कि सर्जरी सफल हो और रिपोर्ट्स ठीक आएं।” उन्होंने यह भी कहा कि, “मुझे नहीं पता किसकी दुआ कब लग जाए।”

बता दें कि कुछ दिनों पहले दीपिका और शोएब कश्मीर में थे, जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। उस समय उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर लोगों ने सवाल उठाए थे। बाद में शोएब ने वीडियो में हमले की निंदा करते हुए सफाई दी और पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।