Home » राजस्थान » चौमूं में सेना के वाहनों से कंटेनर की टक्कर:NH-52 पर तीन सैन्य वाहन क्षतिग्रस्त, ड्राइवर केबिन में फंसा

चौमूं में सेना के वाहनों से कंटेनर की टक्कर:NH-52 पर तीन सैन्य वाहन क्षतिग्रस्त, ड्राइवर केबिन में फंसा

चौमूं के NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार रात एक कंटेनर ने सेना के तीन वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सेना के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

एक सैन्य वाहन का ड्राइवर केबिन में फंस गया। जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। हादसे में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के अनुसार, सेना के वाहन चौमूं से जयपुर की ओर जा रहे थे।

घटना के बाद मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास