Poola Jada
Home » राजस्थान » बीकानेर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक:कांग्रेस के नेता काफिले में घुसे, तिरंगे का अपमान करने पर विधायक बालमुकुंदाचार्य का विरोध

बीकानेर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक:कांग्रेस के नेता काफिले में घुसे, तिरंगे का अपमान करने पर विधायक बालमुकुंदाचार्य का विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा से पहले बीकानेर आए सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक होना सामने आया है। सीएम के गुजरते काफिले के बीच देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित तीन नेता घुस गए। उन्होंने हाथों में तख्तियां दिखाकर भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया।

जयपुर में सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा विधायक बाल मुकुंदाचार्य का तिरंगे से पसीने पोंछने का वीडियो सामने आया था। कांग्रेस ने आज सीएम के काफिले के दौरान भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

सीएम के गुजरते काफिले के दौरान की फोटो-

बीकानेर में सीएम के गुजरते काफिले को तख्तियां दिखाते कांग्रेस के नेता।
बीकानेर में सीएम के गुजरते काफिले को तख्तियां दिखाते कांग्रेस के नेता।
बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस के महासचिव आनन्द जोशी व अन्य कांग्रेस नेताओं को काफिले से दूर करती पुलिस।
बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस के महासचिव आनन्द जोशी व अन्य कांग्रेस नेताओं को काफिले से दूर करती पुलिस।
भाजपा विधायक बाल मुकुंदाचार्य का विरोध करते हुए तख्तियों पर लिखा था 'तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान'
भाजपा विधायक बाल मुकुंदाचार्य का विरोध करते हुए तख्तियों पर लिखा था ‘तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’

तख्तियों पर लिखा था ‘सीएम साहब होश में आओ…’ सीएम भजनलाल शर्मा आज पीएम की प्रस्तावित यात्रा को लेकर बीकानेर आए है। वे अपने काफिले के साथ रानी बाजार ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रहे थे। इस दौरान भीड़ में खड़े देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस के महासचिव आनन्द जोशी, कांग्रेस नेता श्रीकृष्ण गोदारा, अभिमन्यु हाथ में तख्तियां लेकर काफिले की ओर भागे। इस दौरान आनन्द जोशी सबसे पहले काफिले के पास पहुंचे। जोशी ने ‘सीएम साहब होश में आओ…’ के नारे के साथ तख्तियां दिखाई।

आमतौर पर हर बार मुख्यमंत्री के आने पर कांग्रेस नेताओं पर नजर रखी जाती है। इस बार पुलिस नजर रखने के बाद भी चूक गई। रानी बाजार ओवरब्रिज के पास काफी देर से कांग्रेस नेता तख्तियां लेकर खड़े थे लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस की नजर पड़ने पर कांग्रेस नेताओं को दूर किया गया।

सेना की महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को लेकर मध्यप्रदेश के नेताओं की ओर से की गई गलत टिप्पणी का भी विरोध करते हुए।
सेना की महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को लेकर मध्यप्रदेश के नेताओं की ओर से की गई गलत टिप्पणी का भी विरोध करते हुए।

दो तरह की तख्तियां कांग्रेस नेताओं ने बाल मुकुंदाचार्य की तिरंगा यात्रा के फोटो से बनी एक तख्ती हाथ में ले रखी थी। वहीं एक अन्य तख्ती में मध्यप्रदेश के उन नेताओं की फोटो थी, जिन्होंने सेना की महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के बारे में टिप्पणी की थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)