Home » राजस्थान » जयपुर के वृद्धाश्रम में महिला से रेप:पड़ोसी ने सोते समय की जबरदस्ती, विरोध किया तो मुंह में ठूंसा कपड़ा

जयपुर के वृद्धाश्रम में महिला से रेप:पड़ोसी ने सोते समय की जबरदस्ती, विरोध किया तो मुंह में ठूंसा कपड़ा

जयपुर के एक वृद्धाश्रम में महिला से रेप का मामला सामने आया है। आश्रम में ही रहने वाले पड़ोसी ने रात को सोते समय महिला के साथ जबरदस्ती की। विरोध कर शोर मचाने पर मारपीट कर मुंह में कपड़ा ठूंस गलत काम किया। प्रताप नगर थाने में पीड़ित महिला की बेटी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- मुहाना की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फरवरी-2025 से उसकी 53 वर्षीय मां वृद्धाश्रम में रह रही है। आरोप है कि पिछले 20 दिन पहले आश्रम में एक व्यक्ति रहने आया। वह शराब पीने का आदी है। 10 मई की रात को आरोपी ने महिला से जबरदस्ती की। विरोध कर शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस मारपीट कर रेप किया।

वृद्धाश्रम संचालक ने भी उसकी बात नहीं सुनी। अगले दिन सुबह वृद्धाश्रम छोड़कर उसकी मां चली गई। प्रताप नगर थाने में 12 मई को लापता महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने तलाश कर लापता महिला को ढूंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया।

घर लाकर पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। प्रताप नगर थाने में पीड़ित महिला को लेकर उसकी बेटी ने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक