Home » राजस्थान » सीकर में गर्मी से पहली मौत:सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव; पूरा शरीर काला पड़ चुका था, पुलिस जांच में जुटी

सीकर में गर्मी से पहली मौत:सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव; पूरा शरीर काला पड़ चुका था, पुलिस जांच में जुटी

सीकर में सिंगरावट से मोरडुंगा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त पूर्णपुरा निवासी नेमाराम जांगिड़ (47 वर्ष) के रूप में की।

धोद थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि मृतक नेमाराम मजदूरी का काम करता था और सोमवार दोपहर को अपने घर से निकला था। मंगलवार सुबह जब उसका शव मिला, तब तक वह काला पड़ चुका था। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन के कारण उसकी मौत हुई होगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने रिपोर्ट दी है कि ज्यादा गर्मी और प्यासा रहने की वजह से नेमाराम की जान गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास