Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर कमिश्नर झोटवाड़ा थाने में लोगों की समस्या सुनेंगे:झोटवाडा, मुरलीपुरा, करधनी, कालवाड़, हरमाड़ा और विश्वकर्मा क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई होगी

जयपुर कमिश्नर झोटवाड़ा थाने में लोगों की समस्या सुनेंगे:झोटवाडा, मुरलीपुरा, करधनी, कालवाड़, हरमाड़ा और विश्वकर्मा क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई होगी

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ 29 मई को झोटवाड़ा थाने में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वह झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, करधनी, कालवाड़, हरमाड़ा एवं विश्वकर्मा क्षेत्र के लोगों की परेशानी सुनेंगे।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ 29 मई (गुरुवार) को शाम 5 बजे से रात 8 बजे झोटवाड़ा थाने में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के दौरान एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी वैस्ट अमित कुमार, एडिशनल डीसीपी वैस्ट आलोक सिंघल, एसीपी झोटवाड़ा-चौमूं के साथ-साथ सभी थानों के सीआई मौजूद रहेंगे। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का तुरंत निपटारा करना और उन्हें राहत देना हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस जयपुर कमिश्नर शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व), करधनी (जयपुर पश्चिम), विद्याधरनगर (जयपुर उत्तर), शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण), बगरू (जयपुर पश्चिम), चौमू (जयपुर पश्चिम), प्रतापनगर (जयपुर पूर्व), जयसिंहपुरा खोर (जयपुर उत्तर) जवाहर सर्किल (जयपुर पूर्व), वैशाली नगर (जयपुर पश्चिम), मुहाना (जयपुर दक्षिण), आमेर (जयपुर उत्तर) महेशनगर (जयपुर दक्षिण) एवं जामडोली (जयपुर पूर्व) थाने में जनसुनवाई कर चुके हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक