Home » राजस्थान » चौमूं, सामोद, बनीपार्क और सांगानेर में बम गिराने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

चौमूं, सामोद, बनीपार्क और सांगानेर में बम गिराने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

जयपुर : विधायकपुरी थाना प्रभारी बनवारीलाल मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है. चौमूं, सामोद, बनीपार्क और सांगानेर में बम गिराने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने सामोद से आरोपी समुंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी थी. कहा था कि पाकिस्तान से कुछ लोग आए हुए हैं. ये लोग चौमूं, सामोद, सांगानेर और बनीपार्क थाने पर बम गिराएंगे.

विधायकपुरी थाना प्रभारी बनवारीलाल मीणा ने एक्शन लिया. पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.उसके बाद तकनीकी सहायता से सामोद पहुंच आरोपी को गिरफ्तार किया. अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास