Home » राजस्थान » डूंगरपुर के सरकण सांई में लेपर्ड का आतंक:बैल का किया शिकार, घरों के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत

डूंगरपुर के सरकण सांई में लेपर्ड का आतंक:बैल का किया शिकार, घरों के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत

डूंगरपुर शहर से 10 किमी दूर सरकण सांई में 3 दिनों से लेपर्ड का मूवमेंट है। 2 दिन पहले लेपर्ड ने एक बैल का भी शिकार किया। लेपर्ड के आबादी ओर घरों के आसपास दिखाई देने से डर का माहौल है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना गांव के लोगों की ओर से दी गई है।

डूंगरपुर से सागवाड़ा रोड पर सरकण सांई के पास लेपर्ड का मूवमेंट दिखाई दे रहा है। गांव के जीवाजी डोडियार ने बताया कि सोमवार रात के समय लेपर्ड ने घर के पास ही खूंटे से बंधे बैल का शिकार कर ले गया। घर से कुछ दूर बैल को ले जाकर खाया। इसका पता मंगलवार को लगा। गांव में 3 दिनों से रोजाना लेपर्ड लोगों को दिखाई दे रहा है।

मंगलवार रात को भी लेपर्ड घरों के आसपास दिखाई दिया था। जिस पर लोगो ने उसका अंधेरे में वीडियो भी बनाया, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के साथ ही लेपर्ड झाड़ियों के बीच होने से उनकी आंखें चमकती हुई नजर आई। लेपर्ड के दिखाई देने से गांव के लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना वन विभाग को भी दी है। लोगों ने लेपर्ड को पकड़ने की मांग रखी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास