Home » राजस्थान » अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वीडियोग्राफर की मौत:दो घायल अस्पताल में भर्ती, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वीडियोग्राफर की मौत:दो घायल अस्पताल में भर्ती, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेरे पुलिया के पास सड़क दुर्घटना हुई। उत्तर प्रदेश के सैंया से शादी समारोह में वीडियोग्राफी करके लौट रहे तीन युवकों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में रोहित पुत्र नेकराम, शालीग्राम (26) पुत्र पूरन सिंह और नेत्रपाल (20) पुत्र भूरी सिंह घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल धौलपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। शालीग्राम और नेत्रपाल को गंभीर स्थिति में हेल्थ सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस ने मृतक रोहित के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान