Home » राजस्थान » रेलवे की तर्ज पर काम करेगा रोडवेज:रेवेन्यू बढ़ाने की पहल; सिंधीकैंप के नए टर्मिनल को 19 साल की लीज पर देंगे

रेलवे की तर्ज पर काम करेगा रोडवेज:रेवेन्यू बढ़ाने की पहल; सिंधीकैंप के नए टर्मिनल को 19 साल की लीज पर देंगे

रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कर एक तरफ जहां आधुनिक सुविधाएं विकसित कर रहा है। दूसरी तरफ नॉन फेयर रेवेन्यू (एनएफआर) बढ़ाने के लिए स्टेशन पर अधिक से अधिक कॉमर्शियल स्पेस विकसित कर रहा है। वहीं अब राजस्थान रोडवेज भी रेलवे की राह पर चलने की योजना बना रहा है।

एक तरफ जहां अधिकांश बस अड्डों को बीओटी योजना के तहत बनाया जा रहा है। वहीं अब जयपुर के सिंधी कैंप बस अड्डे पर भी कॉमर्शियल गतिविधि बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसके लिए बस अड्डे के एक बड़े हिस्से को लीज पर देने की योजना बनाई गई है। इसके लिए निजी कंपनियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

दरअसल राजस्थान रोडवेज सिंधीकैंप बस अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन को लीज पर देने जा रहा है। बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर से लेकर सेकंड फ्लोर तक के करीब 5008 वर्गमीटर हिस्से को कॉमर्शियल उपयोग के लिए लीज पर दिया जाएगा। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने निजी कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं।

खान-पान, शॉपिंग और मनोरंजन की सुविधाएं रोडवेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निजी कंपनियों के जरिए यहां पर यात्रियों के लिए खान-पान, शॉपिंग और मनोरंजन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा यहां पर होटल, रेस्टोरेंट या ऑफिस भी खोले जा सकते हैं। साथ ही छोटी-छोटी विभिन्न प्रकार की दुकानें भी चलाई जा सकती हैं। इससे न केवल बस अड्डे पर एक बाजार विकसित हो सकेगा, साथ ही यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी। सेकंड फ्लोर पर चल रहे कार्यालय को वापस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर शिफ्ट किया जाएगा। 19 साल की अवधि के बाद लीज अवधि को 10 साल के लिए बढ़ाया भी जा सकेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास