गांधी नगर थाना पुलिस ने 70 साल की बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई सोने की एक जोड़ी टॉप्स और गले का जंतर बरामद किया है।
डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी मन्नी देवी (70) रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 19 मई की दोपहर वह जंगल में बकरियों को पानी पिलाने गई थी। वहां दो बदमाश आंखों में मिर्च पाउडर डालकर कानों की सोने की टॉप्स, गले का जंतर और 20 हजार रुपए कैश छीनकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने जंगल की दीवारों के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। पता चला कि दो युवक वारदात के बाद दीवार फांदकर भागे थे। गठित टीम ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान कर पकड़ लिया। वारदात के बाद भागते समय जंगल की ऊंची दीवार से कूदने पर चोटिल हो गए।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 55





