Home » मनोरंजन » सलमान के घर में जबरन घुसने कोशिश में शख्स गिरफ्तार:कार में छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था; सलमान के पास है Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

सलमान के घर में जबरन घुसने कोशिश में शख्स गिरफ्तार:कार में छिपकर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था; सलमान के पास है Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

सलमान खान के घर में एक बार फिर एक शख्स के घुसने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 मई की है। खुलासा गुरुवार को हुआ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 साल के आरोपी का नाम जीतेंद्र कुमार है और छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। 2 दिन में यह दूसरी घटना थी।

बीती रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दोनों मामलों की जांच जारी है।

बांद्रा में FIR दर्ज, आरोपी को एक बार भगाया तो फिर लौट आया

सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। संदीप नारायण ने बताया कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।

संदीप ने कहा कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

14 अप्रैल 2024 की फायरिंग के बाद सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया। इसी बालकनी से वह अपने फैंस का अभिवादन करते हैं।
14 अप्रैल 2024 की फायरिंग के बाद सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया। इसी बालकनी से वह अपने फैंस का अभिवादन करते हैं।

सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ

  • 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।
  • सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।
  • गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

पिछले महीने धमकी मिली थी, कार बम से उड़ाएंगे

14 अप्रैल 2024 को सलमान के घर फायरिंग हुई थी। उसके ठीक एक साल बाद पिछले महीने 14 अप्रैल 2025 को सलमान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान की कार को बम से उड़ाने की बात कही।

मैसेज में लिखा था- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया था।

पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

गाय ले जाते तस्कर सीसीटीवी कैमरे में कैद:गाय को गाड़ी में ले गए तस्कर, पुलिस की गश्त व्यवस्था पर उठाये लोगों ने सवाल

डीग जिले के मेवात इलाके में गौ तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। आये दिन गौ तस्कर