Home » राजस्थान » वायु सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत, नहाते समय हुआ हादसा

वायु सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत, नहाते समय हुआ हादसा

हिण्डौन सिटी: हिण्डौन के लाल कुआं निवासी भारतीय वायु सेना के जवान योगेंद्र धाकड़ की मध्य प्रदेश के बैतूल में नदी में डूबने से मौत हो गई. योगेंद्र अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए गए थे, लेकिन अचानक गहरे पानी में जाने के कारण उनकी मौत हो गई.

उनका शव रविवार को हिंडौन पहुंचा जहां गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई. जानकारी के अनुसार हिंडौन के लाल कुआं निवासी योगेंद्र धाकड़ भारतीय वायु सेवा में तैनात थे. गत दिवस में मध्य प्रदेश के बैतूल में मित्रों के साथ ताप्ती नदी में नहाने के लिए गए थे. इस दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए. जिसे बचाने के लिए उनके हरियाणा निवासी एक मित्र भी नदी में गए तो दोनों की मौत हो गई.

जिसके बाद पहुंचे सेना के अन्य जवानों ने नदी से उनके शव निकाले. रविवार को योगेंद्र धाकड़ का शव हिंडौन पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया. भारतीय वायु सेवा के जवानों, परिजनों, रिश्तेदार व क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किए. इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश