Home » राजस्थान » भीलवाड़ा के जैन मंदिर से सवा करोड़ का सोना-चांदी चोरी:सुबह भक्त पहुंचे तो जानकारी हुई, सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

भीलवाड़ा के जैन मंदिर से सवा करोड़ का सोना-चांदी चोरी:सुबह भक्त पहुंचे तो जानकारी हुई, सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

भीलवाड़ा के जैन मंदिर से करीब 1 करोड़ कीमत का सोना चोर ले गए। इसके साथ ही 3 किलो चांदी और अष्टधातु से बना कछुआ भी चोरी हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब 12 से एक बजे की बीच की बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

चोरी की जानकारी मिलने के बाद जहाजपुर स्थित स्वस्ति धाम जैन मंदिर (जहाज मंदिर) एडिशनल एसपी राजेश आर्य सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

जहाजपुर स्थित स्वस्ति धाम जैन मंदिर (जहाज मंदिर) में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
जहाजपुर स्थित स्वस्ति धाम जैन मंदिर (जहाज मंदिर) में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

सुबह भक्त पहुंचे तो पता चला मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ की प्रतिमा है। शुक्रवार सुबह कई श्रावक और श्राविका मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। यहां प्रतिमा पर लगे आभा मंडल (पीछे वाले हिस्से) से सोने के जेवरात गायब थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पता चला कि चोर आभा मंडल पर लगे करीब 1 किलो 300 ग्राम सोना चोरी कर ले गए। इसकी कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए आंकी गई है। 3 किलो चांदी के जेवरात भी चोर ले गए। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है।

चुन्नी के सहारे खिड़की से निकला चोर सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सफेद शर्ट और नीली पैंट में नजर आ रहा है। कुछ देर वह प्रतिमा के आसपास टहलता है, फिर सारे सोने-चांदी के आभूषण ले लेता है। इसके बाद खिड़की से चुन्नी का फंदा लगाकर नीचे उतर जाता है।

मंदिर कमेटी ने रिपोर्ट दी स्वस्ति धाम दिगंबर जैन मंदिर की कमेटी की ओर से जहाजपुर थाने में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया कि मंदिर में मुनि सुव्रत नाथ भगवान की प्रतिमा गर्भ में स्थापित है। इस प्रतिमा के सिर के पीछे एक सूर्य का आभा मंडल लगा हुआ है। ये आभा मंडल सोने और चांदी का बना हुआ है। चोर आभा मंडल समेत सोने की पॉलिश से बने यंत्र और अष्टधातु का कछुआ ले गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS