Home » राजस्थान » गृह क्लेश के चलते 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फांसी का फंदा, 2 साल पहले ही हुई थी शादी

गृह क्लेश के चलते 22 वर्षीय विवाहिता ने लगाया फांसी का फंदा, 2 साल पहले ही हुई थी शादी

सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बिच्छीदौना गांव में गृह क्लेश के चलते एक 22 वर्षीय विवाहिता ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया. परिजनों को घटना का पता चला तब परिजनों ने शोर शराबा मचाया तो आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

जहां ग्रामीणों की सूचना के बाद मलारना डूंगर थाना अधिकारी लखन सिंह खटाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और विवाहिता के शव को फंदे से उतारकर मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया. इस दौरान एसडीएम राधेश्याम मीणा भी अस्पताल पहुंचे और मृतका 22 वर्षीय आरती योगी के पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की. वहीं पुलिस के द्वारा मृतक महिला का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया.

थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि 22 वर्षीय आरती योगी का विवाह करीब 2 साल पहले नूतन योगी निवासी बिच्छीदौना के साथ हुआ था वर्तमान में नूतन योगी सिविल इंजीनियर है वहीं रविवार शाम को ही जयपुर से अपने घर आया हुआ था. सोमवार सुबह तक परिवार में सब कुछ सही था परंतु करीब 10 बजे के आसपास नूतन अपने तीन माह के बेटे को दिखाने के मेडिकल पर आया हुआ था वहीं पीछे से उसकी पत्नी आरती योगी ने कमरे में जाकर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर मलारना डूंगर राजकीय अस्पताल पहुंचाया. थानाधिकारी ने बताया कि मृतका का पीहर झनून थाना बौंली है जहां सूचना के बाद पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे वहीं घटना को लेकर फिलहाल पीहर पक्ष के द्वारा पुलिस को रिपोर्ट पेश नहीं की गई बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास