Home » राजस्थान » विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस चाक चौबंद, नाकाबंदी के दौरान शराब से भरा ट्रक किया जब्त; 172 कार्टन अवैध शराब की बरामद

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस चाक चौबंद, नाकाबंदी के दौरान शराब से भरा ट्रक किया जब्त; 172 कार्टन अवैध शराब की बरामद

चूरू: सादुलपुर स्थानीय पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सोमवार को अल सुबह विधानसभा चुनाव अंतर्गत पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब सहित एक ट्रक को जप्त करने की कार्रवाई की है. थानाधिकारी सुभाष चंद्र  ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित हिसार बाईपास सड़क पर नाकाबंदी कर रखी थी.

इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने लाइट दिखा कर ट्रक चालक को रुकने का संकेत दिया लेकिन ट्रक चालक पुलिस को देखकर ट्रक को सड़क पर खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में पंजाब निर्मित शराब के 172 कार्टून बरामद की है.

जिसके अनुमानित कीमत 12 लख रुपए पुलिस प्रशासन में आंकी है थाना अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव अंतर्गत शराब तस्करी रोको अभियान अंतर्गत उक्त कार्रवाई की गई है. तथा ट्रक के नंबर प्लेट के आधार पर ट्रक मालिक और चालक का पता लगाने का प्रयास जारी है पुलिस ने शराब सहित ट्रक को जप्त कर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश