Home » अंतर्राष्ट्रीय » पुष्कर घाटी में फंदे पर लड़की शव लटका मिला:घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे और डंडा, सुसाइड नोट में प्रेम-प्रसंग का जिक्र

पुष्कर घाटी में फंदे पर लड़की शव लटका मिला:घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे और डंडा, सुसाइड नोट में प्रेम-प्रसंग का जिक्र

पुष्कर-अजमेर मार्ग पर पुष्कर घाटी में सड़क किनारे बनी सांझी छत पर सोमवार सुबह लड़की शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर खून के धब्बे और एक लकड़ी का डंडा मिला है। वहीं एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें प्रेम-प्रसंग का जिक्र है। सूचना पहुंची पुष्कर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मॉर्च्युरी में रखवाया है, वहीं सुसाइड नोट को कब्जे में लिया।

पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया-17 वर्षिय लड़की की पहचान कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे उतारा और पुष्कर के राजकीय हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे उतारा और पुष्कर के राजकीय हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

खून के धब्बे और डंडा मिला, सुसाइड नोट में प्रेम-प्रसंग का जिक्र

पुलिस ने बताया- मौके पर दो स्थानों पर खून के धब्बे मिले है। वहीं एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है। हत्या और सुसाइड के एंगल से मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

लड़की के शव को पुष्कर राजकीय चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।