Poola Jada
Home » राजस्थान » 3000 करोड़ का ड्रग रैकेट, 9 साल बाद सुनाई सजा:6 आरोपियों को 20-20 साल और एक को 10 साल की सजा, विदेशों तक होती ड्रग सप्लाई

3000 करोड़ का ड्रग रैकेट, 9 साल बाद सुनाई सजा:6 आरोपियों को 20-20 साल और एक को 10 साल की सजा, विदेशों तक होती ड्रग सप्लाई

उदयपुर के कलड़वास में 9 साल पहले पकड़े गए 3 हजार करोड़ के चर्चित ड्रग रैकेट के 6 आरोपियों को उदयपुर कोर्ट ने 20-20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 2 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अतुल महात्रे के स्वास्थ्य खराब के चलते उन्हें 10 साल की सजा सुनाते हुए एक लाख जुर्माना लगाया है। फैसले के दौरान कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था। बता दें, मामले में कुल 8 आरोपी थे। इनमें से मुख्य आरोपी सुभाष दुदानी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है।

जानकारी अनुसार आरोपी यह पूरा रैकेट मुंबई से चला रहा थे। इन्होंने उदयपुर के कलड़वास स्थित एक फैक्ट्री को एमडी ड्रग्स का गोदाम बनाया हुआ था। जबकि राजसमंद के धोइंदा में इसे बनाया जा रहा था। गिरोह इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साउथ अफ्रीका और इंडोनेशिया तक सप्लाई करता था।

फैसले के दौरान कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था।
फैसले के दौरान कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था।

रवि दूदानी, परमेश्वर 9 साल से जेल में थे, बाकी 5 जमानत पर थे उदयपुर की एनडीपीएस एडीजे-1 कोर्ट के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश मनीष वैष्णव ने रवि दूदानी, परमेश्वर व्यास, अनिल मलकानी, संजय आर पटेल, निर्मल दूदानी और गुंजन दूदानी को 20-20 साल की सजा सुनाई। जबकि अतुल महात्रे को 9 साल की सजा सुनाई गई। इनमें रवि दूदानी और परमेश्वर व्यास 9 साल यानी वर्ष 2016 से सेंट्रल जेल में बंद थे। बाकी पांच आरोपी जमानत पर बाहर थे। जिन्हें अब सजा सुनाई गई।

मुख्य आरोपी सुभाष दुदानी, जिनकी तीन साल पहले मौत हो चुकी है।
मुख्य आरोपी सुभाष दुदानी, जिनकी तीन साल पहले मौत हो चुकी है।

50 गवाह, 1000 दस्तावेज और 300 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रकरण में सुनवाई के दौरान 50 गवाह, 1000 दस्तावेज पेश किए गए थे। साथ ही 1600 कंट्रोल सैंपल पर आर्टिकल और 300 इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर आर्टिकल डलवाकर 50 गवाह पेश किए गए। इसके बाद आरोपियों पर दोष सिद्ध हो पाया। मामले में केन्द्र सरकार की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के अतिरि​क्त महाधिवक्ता प्रवीण खंडेलवाल, विशिष्ट लोक अभियोजक राजेश वसीटा और विशिष्ट लोक अभियोजक एससी शर्मा ने पैरवी की।

23 हजार 500 किलो एमडी ड्रग्स की थी बरामद डायरेक्ट्रेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम को मुंबई में इनपुट मिला था। जिसके आधार पर 28 अक्टूबर 2016 में उदयपुर के कलड़वास स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा गया था। यहां से 23 हजार 500 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी। उस समय इसकी कीमत 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई थी। इसके बाद टीम ने गुडली और राजसमंद के धोइंदा में भी छापेमारी की थी।

इससे पहले एमडी ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप कभी नहीं पकड़ी गई थी। टीम ने मुख्य आरोपी सुभाष दूदानी, उसके भतीजे, रवि दूदानी, परमेश्वर व्यास, अनिल मलकानी, संजय आर पटेल, अतुल महात्रे, निर्मल दूदानी और गुंजन दूदानी को गिरफ्तार किया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS