Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी, पार्सल से भरे प्लास्टिक बैग चुराए, बाइक पर आए थे बदमाश

जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी, पार्सल से भरे प्लास्टिक बैग चुराए, बाइक पर आए थे बदमाश

जयपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी का मामला सामने आया है। बाइक पर आए बदमाश पार्सल से भरे तीन प्लास्टिक बैग चोरी कर ले गए। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- गलता गेट के मीनों का मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार मीना ने शिकायत दर्ज करवाई है। वह प्राइवेट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। ब्रह्मपुरी में रहने वाले दुकानदार के घर से पार्सल के प्लास्टिक बैग डिलीवरी के लिए जाते है। 19 मई को रोज की तरह जितेंद्र कुमार दुकान के पास पार्सल का प्लास्टिक बैग लेने गया था। दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर बदमाश पार्सल के तीन प्लास्टिक बैग चोरी कर ले गए। दुकानदार के घर पहुंचने पर बैग गायब मिले।

CCTV में कैद हुई करतूत

घर के अंदर-बाहर लगे CCTV फुटेज खंगालने पर चोरों की करतूत कैद मिली। चोरी करने के लिए दो बदमाश बाइक पर आए थे। घर के बाहर बाइक पर बैठकर एक बदमाश निगरानी करने लगा। दूसरा बदमाश घर के अंदर घुसकर पार्सल के तीन प्लास्टिक बैग उठाकर ले गया। महज कुछ ही सेकेंड में बैग चोरी कर बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। चोरी गए बैग में करीब 14 हजार रुपए कीमत के पार्सल रखे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS