Home » राजस्थान » 5 लाख की रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:जमीन विवाद को लेकर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

5 लाख की रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:जमीन विवाद को लेकर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

झालावाड़ के पिड़ावा में पुलिस ने जमीन विवाद में धमकी देने और मारपीट करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ऋचा तोमर के अनुसार, खारपा कलां निवासी युवराज पाटीदार ने 24 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

युवराज ने बताया कि उसने एक जमीन खरीदी थी। शिव सिंह ने उससे जमीन वापस करने को कहा। इसके बाद अवधेश ने फोन और वाट्सएप कॉल के जरिए समझौता करने के लिए धमकाया। समझौता न करने पर 5 लाख रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित जब गांव के बस स्टैंड पर था, तब मुंह बांधकर चार व्यक्ति बाइक पर आए। उनके हाथों में लकड़ियां थीं। उन्होंने कहा कि शिव सिंह ने उन्हें खत्म करने के लिए भेजा है। आरोपियों ने युवराज की लकड़ियों से पिटाई की और फरार हो गए।

पिड़ावा थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 26 मई की शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुनेल के दुबलिया निवासी अवधेश (24), मिश्रोली के राजगढ़ निवासी प्रकाश (24) और भरतलाल (26) शामिल हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर में 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग,80 लोग फंसे:धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने लगी, पार्किंग में 12 बाइक और 3 कार जली

जयपुर में एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। 6 मंजिला बिल्डिंग में 80 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची