Home » राजस्थान » श्री शनि महाराज आली के मासिक भंडार खुला:21.70 लाख रुपए नकद निकले, सिक्कों की गिनती आज होगी

श्री शनि महाराज आली के मासिक भंडार खुला:21.70 लाख रुपए नकद निकले, सिक्कों की गिनती आज होगी

मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में मासिक भंडार खोला गया। भंडार से 21 लाख 70 हजार 760 रुपए की भेंट राशि निकली। अमावस्या से पूर्व चतुर्दशी को भंडार खोलने की परंपरा है।

तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालुसिंह के अनुसार सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद भंडार खोला गया। कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर और तेल कुंड के भंडार से भेंट राशि निकाली गई।

मंदिर परिसर में ही राशि की गिनती का कार्य शुरू किया गया। नोटों की गिनती शाम 8:30 बजे तक पूरी हुई। सिक्कों की गिनती बुधवार को की जाएगी।

इस दौरान कमेटी के उपाध्यक्ष माधुलाल जाट, मंत्री छगनलाल गुर्जर, संरक्षक पवन कुमार सांखला और कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कमेटी के कर्मचारियों में नरेंद्र विजयवर्गीय, नारायण सिंह, गणपत सिंह, किसन सिंह और गजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS