Home » राजस्थान » आलीसर में बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा:ग्रामीणों की सूचना पर सुबह 4 बजे टीम पहुंची, जर्जर तारों को किया दुरुस्त

आलीसर में बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा:ग्रामीणों की सूचना पर सुबह 4 बजे टीम पहुंची, जर्जर तारों को किया दुरुस्त

गोविंदगढ़ के आलीसर गांव में मंगलवार रात को एक विद्युत पोल से तार टूटकर आम रास्ते पर गिर गया। यह घटना ब्राह्मणों के मोहल्ले में हुई। टूटे तार में पूरी रात करंट प्रवाहित होता रहा। रात के समय उस मार्ग से कोई व्यक्ति या वाहन नहीं गुजरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह करीब 4 बजे एक स्थानीय निवासी को टूटे हुए तार की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग को सूचित किया।

विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से इलाके की नियमित जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पुराने और जर्जर तारों को शीघ्र बदला जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियों को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।

विद्युत विभाग के अधिकारी मनोज जांगिड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। लाइन मैन सहित टीम को भेजकर लाइन की मरम्मत करवाई जा रही है। जल्द ही विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines