जयपुर(सुनील शर्मा) एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,यूनिट उदयपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुए नूतन शाह,सहायक लेखाधिकारी,कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी,वृत गोगुन्दा, महिला एवं बाल विकास विभाग उदयपुर को स्वयं के कार्यालय में कुल 5000 रूपये की रिश्वत की राशि लेते हुऐ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ.रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि दिनांक 21.05.2025 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,यूनिट उदयपुर को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई थी कि परिवादिया एव सहपरिवादिया महिला एवं बाल विकास विभाग तहसील गोगुन्दा मे आंगनबाडी कार्यकर्ता है एवं उन्हे माह अक्टूबर 2024 से अब तक उनका वेतन/मानदेय प्राप्त नही हुआ है।उनके द्वारा इस सम्बन्ध मे निरन्तर नूतन शाह सहायक लेखाधिकारी,कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी,वृत गोगुन्दा से सम्पर्क किया जा रहा है, परन्तु नूतन शाह द्वारा कोई न कोई कारण बताकर वेतन/मानदेय का भुगतान नही किया जा रहा है।विगत तीन चार दिनो से नूतन शाह सहायक लेखाधिकारी द्वारा परिवादिया एवं सहपरिवादिया से अलग-अलग 4500 रूपयो (कुल 9,000 रूपयों) की रिश्वत की राशि देने का दबाव दिया जा रहा है एवं इस सम्बन्ध में कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी,वृत गोगुन्दा पर बुलाया जा रहा है।परिवादिया द्वारा दी गई सूचना का अनन्त कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,चौकी उदयपुर द्वारा सत्यापन करवाया गया तो आरोपिया नूतन शाह,सहायक लेखाधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई तथा सत्यापन के दौरान आरोपिया नूतन शाह,सहायक लेखाधिकारी द्वारा परिवादिया एव सहपरिवादिया से अलग-अलग 2,000/- रूपये (कुल 4,000/- रूपये) रिश्वत के रूप में प्राप्त किये गये।
आज शिवराज मीना,उप महानिरीक्षक पुलिस,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,कोटा रेन्ज,कोटा के पर्यवेक्षण मे अनन्त कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो.उदयपुर के निर्देशानुसार नरपत सिह, पुलिस निरीक्षक,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,चौकी उदयपुर मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए नूतन शाह, सहायक लेखाधिकारी,कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी,वृत गोगुन्दा,महिला एवं बाल विकास विभाग, उदयपुर को स्वयं के कार्यालय में कुल 5000-रूपये की रिश्वत की राशि लेते हुऐ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।






