Home » राजस्थान » जयपुर में युवक ने किया सुसाइड:घर की छत पर सो रहा था परिवार, कमरे में कपड़े के फंदे से लटका

जयपुर में युवक ने किया सुसाइड:घर की छत पर सो रहा था परिवार, कमरे में कपड़े के फंदे से लटका

जयपुर में रविवार देर रात एक युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह कमरे में कपड़े के फंदे से लटका मिला। सुसाइड के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

हेड कॉन्स्टेबल भीम सिंह मीना ने बताया- उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी सचिन (20) ने सुसाइड किया है। वह पिछले करीब 3 साल से मालपुरा गेट इलाके के गोवर्धन नगर में परिवार के मेंबर के साथ किराए पर रहता था। सचिन पास ही एक फैक्ट्री में सलाई का काम करता था। रविवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य घर की छत पर सोने चले गए। घर के अंदर सचिन अकेला सो रहा था। देर रात सचिन ने अपने कमरे में कपड़े का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस सुसाइड के कारणों की तलाश में जुटी

रात करीब 2 बजे बारिश का मौसम खराब होने पर परिवार के मेंबर छत से उतरकर नीचे आए। गेट अंदर से बंद मिलने पर काफी आवाज लगाने पर भी सचिन ने कोई जबाव नहीं दिया। धक्का देकर गेट खोलने पर कमरे में सचिन फंदे से लटका मिला। सुसाइड की सूचना पर मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआवना कर फंदे से शव को नीचे उतार पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस मर्ग दर्ज कर सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक