Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में बदमाशों ने पुलिस की वर्दी फाड़ी, मारपीट की:रामनगरिया में दबिश के दौरान दुष्कर्म का आरोपी फायरिंग कर हुआ फरार

जयपुर में बदमाशों ने पुलिस की वर्दी फाड़ी, मारपीट की:रामनगरिया में दबिश के दौरान दुष्कर्म का आरोपी फायरिंग कर हुआ फरार

जयपुर में रविवार को पुलिस पर दो जगह हमले की घटनाएं हुई। रामनगरिया में दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जबकि विद्याधर नगर में 2 व्यक्तियों ने वांछित आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस गाड़ी तोड़ी और हेड कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ दी।

दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना विद्याधर नगर इलाके में शाम करीब 4 बजे हुई। वहीं, दूसरी रामनगरिया इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई।

वांछित आरोपी को छुड़ाने का प्रयास जानकारी के अनुसार, विद्याधर नगर में श्यामनगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल शहजाद अली पर हमला हुआ। वे थाने के प्रकरण में वांछित गौरव राय को किशनबाग से हिरासत में लेकर लौट रहे थे।

इसी दौरान मीनार मस्जिद, 15 नंबर बस स्टैंड पर विजय कुमार राय (22) और राहुल राय (32) ने बाइक से गाड़ी रोककर गौरव को छोड़ने की मांग की। विजय ने गाड़ी का शीशा, बोनट और फाटक को हेलमेट व लातों से तोड़ा, शहजाद की वर्दी फाड़ी और धक्का-मुक्की की। भीड़ जमा होने पर चेतक जाप्ते ने दोनों को पकड़ लिया।

दुष्कर्म के आरोपी ने की फायरिंग, दीवार कूदकर भागा दूसरे मामले में रामनगरिया इलाके में पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। एसीपी मालवीय नगर आदित्य पूनियां ने बताया- 10 दिन पहले बजाज नगर थाने में योगेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।

रविवार शाम उसकी लोकेशन रामनगरिया में वीआईटी कॉलेज के पीछे एक मकान में मिली। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो संदीप शर्मा ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी की उंगली में गोली लगी।

पुलिस ने बचाव के लिए दीवार का सहारा लिया, तभी संदीप दूसरी ओर से दीवार कूदकर कार से फरार हो गया। संदीप पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में खोह नागोरियान थाने में बंद हो चुका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक