Home » राजस्थान » धौलपुर में पशु तस्करी का भंडाफोड़:दो पिकअप वाहनों से 30 भैंस मुक्त कराई, दो तस्कर गिरफ्तार

धौलपुर में पशु तस्करी का भंडाफोड़:दो पिकअप वाहनों से 30 भैंस मुक्त कराई, दो तस्कर गिरफ्तार

धौलपुर में पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने एनएच 44 पर नाकाबंदी के दौरान दो पिकअप वाहनों से 30 भैंसों को मुक्त कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

वृत्ताधिकारी आरपीएस मुनेश मीना के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाने के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार और थाना जाप्ता ने डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह की सूचना पर सागरपाड़ा चौकी के सामने यह कार्रवाई की।

पकड़े गए आरोपियों में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रनवीर (30) और धौलपुर के बल्लू खान (36) शामिल हैं। दोनों वाहनों में भैंसों को क्रूरतापूर्वक भरा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 281 बीएनएस और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)घ, 14 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाहनों और पशुओं को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।