Home » राजस्थान » ट्रांसफार्मर से करंट लगने से महिला की मौत:खेत के लिए जाते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

ट्रांसफार्मर से करंट लगने से महिला की मौत:खेत के लिए जाते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के जारौली गांव में रविवार सुबह एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान जारौली निवासी 25 वर्षीय वर्षा पत्नी नरेश लोधा के रूप में हुई है।

घटना रविवार सुबह की है। वर्षा शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। खेत के पास जमीन पर रखे एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक करंट फैल गया। वर्षा ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजर रही थी। वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही झुलस गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।