Home » राजस्थान » रोडवेज बस से युवक का बैग चोरी:लैपटॉप, चार्जर और 4 हजार नगदी थी, बीकानेर जा रहा था पीड़ित

रोडवेज बस से युवक का बैग चोरी:लैपटॉप, चार्जर और 4 हजार नगदी थी, बीकानेर जा रहा था पीड़ित

अजमेर में रोडवेज बस से युवक का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। युवक के बैग में लैपटॉप, चार्जर और 4 हजार नगदी थी। पीड़ित की ओर से सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करती है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार जिला बीकानेर निवासी ऋषभ कुमार ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि वह नोखा जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंच था। इसके बाद में प्लेटफार्म नंबर 22 पर खड़ी बस में जाकर बैठ गया। जब उसने पानी से कुला करने के लिए खिड़की की तरफ थूक रहा था उसी समय उसका बैग चोरी हो गया।

पीड़ित ने बताया कि उसने बस में चेक किया तो बैग कहीं पर भी नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति उसका बैग चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर