Home » राजस्थान » ज्वेलर्स शॉप में चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पकड़ा; कस्बे से पिकअप चुराना भी कबूला

ज्वेलर्स शॉप में चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पकड़ा; कस्बे से पिकअप चुराना भी कबूला

भीलवाड़ा की पारोली थाना पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है , पुलिस इन तीनों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन में लगी है।

पारोली थाना प्रभारी प्रभातीलाल ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को विनोद पिता मानसिंह संचेती ने एक रिपोर्ट दी,जिसमें उसने बताया था कि रात को करीब 12 से 4:00 बजे के बीच में अज्ञात चोर उसकी दुकान का शटर और चैनल गेट का ताला तोड़कर दुकान में घुसे जहां से उन्होंने काउंटर में रखे सोने और चांदी के गहने चुरा लिए ।इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया गया।

200 सीसीटीवी कैमरे को खंगाला

इस टीम ने घटनास्थल के बीटीएस लेकर करीब 200 सीसीटीवी कैमरे को खंगाल आरोपियों के रूट का बीटीएस लेकर उसका डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया ।बेगू पुलिस तथा चित्तौड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुलजिम सुनील कंजर ने अपने साथियों द्वारा पारोली में सोने चांदी की दुकानों में चोरी करना बताया, जिस पर सुनील सहित दो अन्य को कोर्ट से हिरासत में लेकर डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया।

दुकानों में चोरी और पिकअप चुराना कबूला

तीनों बदमाशों ने 24 दिसंबर की रात को पारोली कस्बे में सोने चांदी की दुकानों के चैनल गेट ओर शटर को लोहे के सरिया से तोड़कर दुकान में अंदर घुसकर सोने चांदी के गहने चोरी करना तथा उसी रात में कोठाज कस्बे में खड़ी एक पिकअप गाड़ी को चुराना कबूल किया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इनसे चोरी के माल की रिकवरी सहित अन्य डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।

ये थे टीम में शामिल

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में पारोली थाना प्रभारी प्रभाती लाल, एएसआई गोपाल सिंह,कॉन्स्टेबल शैतान, बजरंग,भागीरथ, गोपाल,शिवराज,प्रवीण,राम अवतार और सुशील कुमार शामिल रहे।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने सुनिल (35 ) पिता गरुड़िया कंजर निवासी बेगू चित्तौड़गढ़ बॉबी ( 20) पिता हंसराज निवासी बेगू चित्तौड़गढ़,राकेश ( 35 ) पिता बाबूलाल कंजर निवासी बेगू चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।