जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर के गंगापोल क्षेत्र में 29 सितंबर 2023 को हिन्दू परिवार से आत्मरक्षा में हुई दुर्घटना को समुदाय विशेष और सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों के दबाव में सांप्रदायिक रंग और मॉब लिंचिग का नाम देकर हिन्दू परिवारों को प्रताड़ित करने और समुदाय विशेष के उपद्रवियों की हिंसक भीड़ द्वारा हिन्दू दुकानदारों की दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ मचाने,हिंदुओं के वाहनों में तोड़फोड़ मचा कर जयपुर एवं हिन्दू समाज के विरुद्ध हिंसक दंगाई माहौल बनाने के विरोध में जयपुर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से जयपुर के बड़ी चौपड़ पर सांकेतिक बंद व महाधरना दिया जायेगा।

इस दौरान उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने भी जयपुर के सभी हिन्दू परिवारों का आह्वान किया की सनातन धर्म को बचाने के लिए आप सभी अपनी माता बहनों सहित पूरे परिवार को लेकर इस धरनें में उपस्थित होकर हिन्दू समाज और सनातन धर्म की एकता का संदेश जयपुर में आतंक पैदा करने वाले सामाजिक तत्त्वों तथा शासन प्रशासन तक तक पहुँचाये।







