Home » राजस्थान » भाभी से लव-अफेयर, छोटे ने बड़े भाई का मर्डर किया:कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार; देवर के साथ लिव-इन में रह रही थी महिला

भाभी से लव-अफेयर, छोटे ने बड़े भाई का मर्डर किया:कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार; देवर के साथ लिव-इन में रह रही थी महिला

जैसलमेर में भाभी के प्यार में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को खेत में फेंक कर छोटा भाई फरार हो गया, जिसे उसकी भाभी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना सदर थाना इलाके के भैरवा गांव में रविवार की देर शाम हुई। सदर थाना पुलिस के प्रभारी बगडू राम ने बताया- हत्या करने वाले रिश्ते में देवर- भाभी लगते हैं। यशोदा (27) अपने पति हरदान राम (50) निवासी बाड़मेर को छोड़कर पति के भाई कालूराम (25) के साथ करीब एक साल से जैसलमेर के भैरवा गांव में ही लिव-इन में रह रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के लिव-इन में रहने का बड़े भाई ने कई बार विरोध किया। लेकिन दोनों नहीं मानें। रविवार को पति हरदान राम बाड़मेर से जैसलमेर आया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद देर शाम खेत में उसकी लाश मिली। हरदान के भाई भंवरूराम ने यशोदा और कालूराम के खिलाफ सोमवार को हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

खेत में मिली हरदान राम की लाश। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खेत में मिली हरदान राम की लाश। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लिव-इन में रहे रहे थे देवर- भाभी बाड़मेर के बाखासर निवासी हरदान राम ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी से आधी उम्र की लड़की यशोदा से शादी की थी। दोनों के बीच करीब 23 साल का अंतर था। शादी के बाद यशोदा से तीन बच्चे हुए। इस बीच यशोदा का हरदान राम के छोटे भाई कालूराम से अफेयर हो गया। कालूराम जैसलमेर के भैरवा गांव में खेती के काम से आ गया। उसके बाद यशोदा भी हरदान राम को छोड़कर करीब सालभर पहले कालूराम के पास जैसलमेर के भैरवा गांव आ गई थी।

पति ने दी थी हत्या की धमकी पुलिस के अनुसार- हरदान ने पत्नी यशोदा को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद हरदान राम ने छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वहीं आकर दोनों को मार दूंगा। रविवार को शाम के समय हरदान राम बाड़मेर से भैरवा गांव आया। देर शाम को ही उसकी लाश भैरवा गांव स्थित खेत में मिली, जहां कालूराम काम करता है।

पुलिस के अनुसार- दोनों आरोपियों के बीच देवर- भाभी का रिश्ता है।
पुलिस के अनुसार- दोनों आरोपियों के बीच देवर- भाभी का रिश्ता है।

पुलिस ने दोनों को पकड़ा सदर थाना प्रभारी बगडू राम ने बताया- मौके पर तीनों के बीच झड़प हुई, जिसमें यशोदा और कालूराम के भी चोटें आई हैं। कालूराम और यशोदा को पकड़ लिया है। दोनों का इलाज करवाया है। वहीं मृतक हरदान राम के भाई भंवरूराम ने आज दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक