Home » राजस्थान » जयपुर में IPL-फाइनल मैच पर लगा करोड़ों का सट्टा:फ्लैट से चल रही थी खाईवाली, दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा

जयपुर में IPL-फाइनल मैच पर लगा करोड़ों का सट्टा:फ्लैट से चल रही थी खाईवाली, दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा

जयपुर क्राइम ब्रांच और एसओजी ने आईपीएल फाइनल मैच पर सट्टे लगाने वालों पर संयुक्त कार्रवाई की। रामनगरिया इलाके में स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर सटोरिए को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करोड़ों के हिसाब सहित सट्टा उपकरण जब्त किए हैं।

डीसीपी (क्राइम) कुंदन कंवरिया ने बताया- आईपीएल क्रिकेट का फाइनल मैच आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मंगलवार रात को था। जयपुर क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम को रामनगरिया इलाके में स्थित अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट नंबर-101 में क्रिकेट सट्‌टे की खाईवाली की सूचना मिली। सर्च वारंट जारी करवाकर पुलिस टीम ने फ्लैट पर दबिश दी। फ्लैट में क्रिकेट मैच की खाईवाली करते मिले सटोरिए मनीष मूलचंदानी (36) निवासी सेक्टर-23 प्रताप नगर हाल रामनगरिया को अरेस्ट किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करोड़ों रुपए का सट्टा हिसाब-किताब, 2 मोबाइल, 1 टेबलेट, 1 एलईडी मय सेटअप बॉक्स, 1 मोबाइल चार्जर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया- वह आईपीएल मैच पर हार-जीत पर सट्‌टे की खाईवाली का काम करता है। पहले भी कई क्रिकेट मैच पर सट्टा लगावा चुका है। सट्टा खिलाने के लिए भावेश बचयानी से आईडी ले रखी है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार सटोरिए मनीष मूलचंदानी से पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS