Poola Jada
Home » राजस्थान » भाजपा की सरकार आने पर धर्म के आधार पर मुआवजा राशि तय नहीं होगी : सीपी जोशी

भाजपा की सरकार आने पर धर्म के आधार पर मुआवजा राशि तय नहीं होगी : सीपी जोशी

जयपुर(सुनील शर्मा) आपणो राजस्थान सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आकांक्षा रथ पेटिका को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इससे पूर्व उन्होंने ऑडिटोरियम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता की भावनाओं के अनुसार अपनी नीतियों का निर्धारण करती है न सिर्फ नीति बनाती है,वरन योजनाओं का क्रियान्वयन भी करती है।इसलिए जनता का विश्वास भाजपा के साथ है।

आज ये रथ जो सुझाव पेटिका लेकर जनता के बीच जाएंगे, वहां से आए सुझावों का नीति निर्धारण करके विकसित,बेहतरीन, दैदीप्यमान,स्वस्थ,समृद्ध राजस्थान बनाने का काम भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार करेगी एक ऐसा राजस्थान जहां महिलाओं पर अपराध करने वाले अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई हो उसकी सात पीढियां याद रखे ऐसा प्रदेश बनाना है।जहां किसी युवा और किसान को आत्महत्या नहीं करनी पड़े।ऐसा राजस्थान बनाना जहां का हर व्यक्ति प्रसन्न रहे,किसी की आंखों में आसूं नहीं आए।हमें ऐसा प्रदेश बनाना है जहां जाति,धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं हो।धर्म के आधार पर मुआवजा राशि तय नहीं की जाए। भगवा पताका और हिंदुओं के त्योहार मनाने पर रोक नहीं हो।

राजस्थान को समृद्ध बनाने के लिए यहां संसाधन प्रचुर मात्रा में है।जिनके उपयोग और उचित प्रयासों से राजस्थान अग्रणी राज्यों में शुमार हो सकता है।आज केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से देश विकसित हो रहा है।प्रदेश में गोविंद देव जी,नाथद्वारा का श्रीनाथ जी और सांवलिया जी,खाटू श्याम जी मंदिर सहित अनेक धर्म स्थल को विकसित करने का काम केंद्र सरकार ने किया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज करते हुए कहा कि जब से हमारे संकल्प पत्र की बात हुई,तबसे उन्होंने 2030 मिशन के बड़े बड़े होर्डिंग लगा, सुझाव मांग रहे हैं।जनता का सुझाव यही है कि आप घर बैठ जाइए और राजस्थान के विकास की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों में दे दीजिए।


पिछले पौने पांच वर्षों से राजस्थान में एक लूट और झूठ की सरकार चल रही है।जिसने महिला,युवा,किसान और आम जन को रुलाने का काम किया है।उनके साथ छल और कपट किया है।अपने स्वार्थ के लिए इन्हें अपराधियों के सामने खुला छोड़ दिया। नतीजा सामने है।आज प्रदेश दुष्कर्म की घटनाओं में नंबर वन है।युवा बेरोजगार है।किसान बदहाल है और आमजन परेशान है।इनके राज में सबसे अधिक प्रगति इनके अलावा अपराधियों और माफियाओं की हुई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines