Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान में सर्दी की दस्तक: सीकर में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया; रात में बंद हुए कूलर-पंखे

राजस्थान में सर्दी की दस्तक: सीकर में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया; रात में बंद हुए कूलर-पंखे

राजस्थान से मानसून विदा होने के बाद अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। इस सीजन में राजस्थान के किसी शहर में कल पहली बार पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा है। बीती रात 12 शहरों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इस कारण इन शहरों में रात में कूलर-पंखे भी बंद हो गए। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक नया वेर्स्टन डिर्स्टबेंस अगले एक-दो दिन में उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय होगा। इससे गिलगिट बाल्टिस्तान, कश्मीर और लद्दाख एरिया में बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के चले जाने के बाद उत्तर भारत से फिर से ठंडी हवाएं चलेगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

मौसम केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट देखे तो बीती रात सबसे ज्यादा ठंडक सीकर जिले में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर के अलावा हनुमानगढ़, चूरू, करौली, फतेहपुर, सिरोही, बारां, धौलपुर, उदयपुर, पिलानी, अलवर और भीलवाड़ा में भी बीती रात न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। शेखावाटी अंचल के ग्रामीण इलाकों में तापमान गिरने से रात में पंखों का उपयोग बंद हाे गया और लोग अब हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे है।

फलौदी को छोड़कर सभी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भी अब रात में ठंडक बढ़ गई। जयपुर के अलावा कोटा, चित्तौड़गढ़, पाली, गंगानगर में भी न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines