Home » राजस्थान » सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर जेवरात लूटे:महिला को पुष्कर और अजमेर में घुमाकर फंसाया, बैंक के बाहर छोड़कर भागी युवती

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर जेवरात लूटे:महिला को पुष्कर और अजमेर में घुमाकर फंसाया, बैंक के बाहर छोड़कर भागी युवती

अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र से महिला के जेवरात उतरवाने का मामला सामने आया है। युवती ने महिला को सीनियर सिटिजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर पुष्कर और अजमेर में घुमाते हुए वारदात को अंजाम दिया। महिला के बेटे ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार- लोहाखान निवासी रामावतार सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां विजयलक्ष्मी रोजाना की तरह दौलत बाग घूमने गई थी। तभी मां को एक लड़की वहां पर मिली और सीनियर सिटिजन कार्ड बनवाने का झांसा दिया।

बेटे ने पुलिस को बताया कि बाद में मां को लड़की झांसे में लेकर पुष्कर और अजमेर में घूमती रही। इस दौरान उनके सोने के जेवरात उतरवा लिए। बाद में युवती मां को झांसा देकर बैंक के बाहर उतार कर फरार हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।