झालावाड़ में गुरुवार को मौसम ने करवट बदली। दिनभर 45 डिग्री तापमान के बाद रात 11 बजे बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हुई। बारिश करीब 30 मिनट तक रुक-रुककर होती रही।
बारिश के दौरान शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। बिजली की आपूर्ति सुबह तक ट्रिपिंग करती रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिन में गर्मी का असर इतना ज्यादा था कि कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे थे। शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने जिले में तीन दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में 14-15 जून से प्री-मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। राजस्थान में मानसून की एंट्री कोटा संभाग के झालावाड़ जिले से होती है। यहां से यह धीरे-धीरे जयपुर और भरतपुर संभाग तक पहुंचता है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 94






