Home » राजस्थान » बुहाना हत्याकांड: मृतक की पत्नी पूनम देवी गिरफ्तार

बुहाना हत्याकांड: मृतक की पत्नी पूनम देवी गिरफ्तार

जयपुर । झुंझुनू जिले के बुहाना कस्बे में 10 जून को हुई अनुप सिंह यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस मामले की दूसरी आरोपी है। इस प्रकरण में पहले ही एक अन्य आरोपी कृष्ण कुमार को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।
सड़क दुर्घटना का झांसा
शुरुआत में यह मामला एक सामान्य सड़क दुर्घटना का लग रहा था। 10 जून को अनुप सिंह यादव की बेटी मोनिका यादव ने बुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता को देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि घटनास्थल और शव के गहन निरीक्षण से पुलिस को कुछ संदेह हुआ जो एक साधारण दुर्घटना से कहीं ज़्यादा गहरा था।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए फौरन वैज्ञानिक पद्धतियों का सहारा लिया। घटनास्थल पर एफएसएल, मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। इन टीमों ने बारीकी से साक्ष्य जुटाए। मृतक अनुप सिंह के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसने मामले को और भी उलझा दिया।
एसपी देवेंद्र सिंह राजावत और सीओ नोपाराम भाकर के निर्देशन में थानाधिकारी उमराव जाट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने दिन-रात एक करके इस रहस्य को सुलझाने का काम किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गहन जांच के बाद पहले कृष्ण कुमार पुत्र बहादुर सिंह (21) निवासी हंसास को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को पता चला कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। अब इस मामले में दूसरी और सबसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी मृतक अनूप सिंह की पत्नी पूनम देवी (31) की हुई है।
इस हत्याकांड के पीछे का असली मकसद को लेकर पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं और जल्द ही सभी परतें खुलने की उम्मीद है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील