Poola Jada
Home » राजस्थान » गौ तस्करों के हौसले बुलंद, खूंटे से बंधी गायों को भी बना रहे निशाना

गौ तस्करों के हौसले बुलंद, खूंटे से बंधी गायों को भी बना रहे निशाना

अलवर: अलवर में गौतस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं उनके अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है गौ तस्कर अब तक शहर में घूमने वाली गायों को भरकर ले जाते थे लेकिन अब घर के खूंटे से बंधी गायों को भी निशाना बनाने में लगे हुए है जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है.

जहां गौ तस्कर गायों को पीकअप में भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है. मामला वैशाली नगर थाना अंतर्गत सूर्य नगर का है. पीड़ित ने बताया घर के खूंटे पर गाय बंधी हुई थी रात्री करीब 2 बजे उन्होंने गाय को देखा लेकिन 3 बजे करीब 8 से 10 अज्ञात गौतस्कर पिकअप लेकर आए और गाय को पिकअप में भरकर चोरी कर ले गए.

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
चोरी की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जहां पिकअप में गौ तस्कर गाय चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है गौतस्कर सड़कों पर बैठी करीब आधा दर्जन से अधिक गायों को जबरन पिकअप में भरकर फरार हो गए. तस्करी के दौरान गो तस्कर हथियार लेकर आते हैं.

तस्कर पुलिस पर भी कर देते हैं हमला
वहीं पुलिस गस्त ना होने के कारण गौतस्करी की वारदातों में इजाफा हो रहा है. क्योंकि वह तस्कर के हौसले बुलंद होने से वह गौ तस्करी की घटनाओं को लगातार अंजाम देने में लगे हुए हैं. पुलिस जब तस्करों का पीछा करती है तो वह उन पर हमला करते हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS