Home » राजस्थान » बाड़मेर में खूनी वारदात: फोटाराम हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी दबोचे

बाड़मेर में खूनी वारदात: फोटाराम हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी दबोचे

जयपुर बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र में हुई फोटाराम मेघवाल नामक व्यक्ति की निर्मम हत्या के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह त्वरित कार्रवाई एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के कुशल नेतृत्व और रामसर पुलिस टीम की अथक मेहनत का परिणाम है।
एसपी मीणा ने बताया कि 18 जून की देर रात रामसर थाना क्षेत्र के फौजानियों की ढाणी, तामलियार में धनाराम और उसके भाई चेलाराम मेघवाल पुत्र तेजाराम निवासी फौजानियों की ढाणी ने मिलकर फोटाराम मेघवाल पर जानलेवा हमला किया। मारपीट के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल फोटाराम को तत्काल राजकीय अस्पताल रामसर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक फोटाराम की मां हलीमा की रिपोर्ट पर रामसर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज किया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मीणा द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसके लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस और वृत्ताधिकारी रामसर मानाराम गर्ग के सूपरविजन एवं थानाधिकारी अजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीमों ने बिना समय गंवाए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी धनाराम और चेलाराम को धर दबोचा।
गहन पूछताछ और अनुसंधान के बाद दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे वारदात के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के पूरे मकसद और अन्य संभावित पहलुओं को उजागर किया जा सके। इस ऑपरेशन में एसएचओ अजीत सिंह के साथ एएसआई गिरधारी लाल, कांस्टेबल अचलाराम, जोगेन्द्र, पप्पू कुमार और महिला कांस्टेबल लीला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान