Home » राजस्थान » जयपुर में ब्लैकमेल कर युवती से देहशोषण:कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

जयपुर में ब्लैकमेल कर युवती से देहशोषण:कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

जयपुर में ब्लैकमेल कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाकर आरोपी ने युवती के साथ रेप किया। देहशोषण करने के विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। भट्‌टाबस्ती थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच थानाधिकारी हरिओम सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- भट्‌टाबस्ती की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। दोस्ती होने पर आरोपी परिचित से मिलना-जुलना रहता था। आरोप है कि अप्रैल-2025 में आरोपी ने मिलने के बहाने उसे बुलाया। मिलने जाने पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया।

जिसके बाद ब्लैकमेल कर मिलने बुलाकर उसके साथ देहशोषण करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने उसकी बात मानने से मना कर दिया। इसके बाद से आरोपी परिचित उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान पीड़िता ने भट्टाबस्ती थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास